पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार्यकारिणी ने ली सेवा की शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा|अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब का शपथ ग्रहण समारोह में कार्यक्रम निदेशक हेमराज जिंदल ने बताया कि मुख्य अतिथि कोटा बीएसएनएल के महाप्रबंधक संजीव जिंदल थे। अध्यक्षता सवाईमाधोपुर की अग्रवाल समाज की महिला अध्यक्ष नीलम गोयल ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि ने अध्यक्ष गोपाल गोयल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। चेयरपर्सन ललिता गोयल, सचिव संजय मित्तल, कोषाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रभात मित्तल, धीरज गोयल, महेश मित्तल सहित पूरी कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर संरक्षक संजय गोयल, भंवरलाल अग्रवाल, जितेंद्र गोयल, एकांश जिंदल, भूपेंद्र मित्तल, शैल अग्रवाल, मनीष गर्ग, सुनील गुप्ता आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...