नृत्यांगना ने दी भरतनाट्यम की प्रस्तुति
कोटा| स्पिक मैके की विरासत शृंखला के तहत चेन्नई की मीनाक्षी श्रीनिवासन ने केंद्रीय विद्यालय व मित्तल इंटरनेशनल स्कूल में भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। युवा बिस्मिल्लाह सम्मान से सम्मानित श्रीनिवासन ने सर्वत्र प्रेम की रसधारा बहाकर कार्यक्रम का आगाज किया। मीनाक्षी द्वारा इन प्रस्तुतियों में शुद्ध नृत्य का समावेश किया। कार्यक्रम के अंत में मीरा भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति पेश की। मंगलवार को सुबह 8:30 बजे केंद्रीय विद्यालय सेकंड व प्रगति पब्लिक स्कूल में श्रीनिवासन भरतनाट्यम की प्रस्तुति देंगी।