पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • 400 रुपए के नोजल के चक्कर में पांच दिन से खड़ी थी सीवरेज मशीन

400 रुपए के नोजल के चक्कर में पांच दिन से खड़ी थी सीवरेज मशीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| नगर निगम की सीवरेज मशीन पिछले 5 दिनों से केवल इसीलिए गैरेज में ही खड़ी है कि पाइप का नोजल नहीं है। ये नोजल पिछले दिनों कहीं गिर गया था।

उसके बाद उसे नया नोजल लगाने की किसी ने जहमत ही नहीं उठाई। इस बात का पता तब चला जब पार्षद बृजेश शर्मा नी टू ने सोमवार को जब अपने वार्ड में सीवरेज साफ करने के लिए मशीन मंगवाई। मशीन तो पहुंच गई किंतु बिना नोजल के आकर खड़ी हो गई। ड्राइवर से पूछा तो उसने कहा नोजल नहीं मिल रहा है।

इस पर पार्षद ने मोटर मार्केट में नोजल की तलाश करवाया तो मात्र 400 रुपए में मिल गया और मशीन चालू हो गई। पार्षद ने इस लापरवाही के बारे में महापौर महेश विजय को भी अवगत करवाया।

खबरें और भी हैं...