पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परशुराम जयंती कल, आज निकलेगी शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| भगवान परशुराम की जयंती बुधवार को मनाई जाएगी। इसके लिए मंगलवार शाम को तलवंडी सर्किल से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यहां 501 दीपों से महाआरती होगी और शोभायात्रा में झांकियां व अखाड़े के पटेबाज अपने प्रदर्शन करेंगे।

इस बार पूरा ब्राह्मण समाज एक होकर यह शोभायात्रा निकाल रहा है। इसके लिए आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक संदीप शर्मा, आईएएस अशोक शेखर, आईजी हरिप्रसाद शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा उपस्थित रहेंगे।

रैली में शहीद भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरु के परिजनों का सम्मान होगा। ये कोटा में 17 अप्रैल को दोपहर तक कोटा आएंगे। कार्यक्रम में राजगुरु के भतीजे सत्यशील राजगुरु, सुखदेव के पोते अनुज और भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह और भतीजी तजवेंदर कौर शामिल होंगे। संयोजक बाबा शैलेंद्र भार्गव ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को सुचारू रूप से यात्रा के लिए दिशा निर्देश दिए। कोटा में आयोजित परशुराम जयंती समारोह में पीएनबी में 1500 करोड़ रुपए का घोटाला खोलने वाले दिनेश दुबे का ब्राह्मण समाज द्वारा सम्मान किया जाएगा। उनके कोटा पहुंचने पर स्टेशन से जुलूस के रूप में लाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...