कार्यकारी समिति की बैठक निरस्त
कोटा| नगर निगम बोर्ड के बाद सबसे पावरफुल समिति कार्यकारी समिति की 17 अप्रैल को होने वाली बैठक एक दिन पहले आयुक्त डॉ. विक्रम जिंदल ने निरस्त कर दी। अब ये बैठक 20 अप्रैल को होगी। महापौर महेश विजय के अनुसार 17 अप्रैल को जयपुर में मीटिंग है, जिसमें कई अधिकारी जाएंगे। इसलिए कार्यसमिति की बैठक निरस्त की गई है।