वाइल्ड लाइफ स्टूडेंट्स ने किया श्रमदान
कोटा| कोटा यूनिवर्सिटी के वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की ओर से चल रही वर्कशॉप का समापन सोमवार को हुआ। अंतिम दिन रिसर्च स्कॉलर्स ने जंतुआलय का विजिट करके वहां पर श्रमदान दिया। जू इंचार्ज दीपक जासू के नेतृत्व में जू की सफाई की। छात्रों ने पत्थर, ईंटों और कचरे को हटाया। इस अवसर पर डीसीएफ सुनील चिद्री और एसीएफ राजेश शर्मा भी मौजूद रहे।