चंबल में मछलियों के शिकार पर लगे रोक
कोटा| गामछ गांव के पास चंबल नदी में बारूद के धमाके करके मछलियों का शिकार किया जा रहा है। मंगलवार को स्टेशन निवासी डीके शर्मा ने वन विभाग से चंबल नदी में मछलियों के शिकार पर रोक लगाने की मांग की है। इधर, लाडपुरा रेंजर दाताराम ने बताया कि मौके पर वनकर्मियों को भेजकर वह मामला दिखवाएंगे।