ज्यादा कैलोरी के भोजन से लोग हो रहे मोटापे का शिकार
कोटा| एमबीएस अस्पताल के डायबिटीज क्लीनिक के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मेडिकल कॉलेज की ओर से आरकेपुरम स्थित वसुंधरा वाटिका में मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें यूआईटी अध्यक्ष आरके मेहता, महापौर महेश विजय, पार्षद ध्रुव राठौर आदि भी मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गिरीश वर्मा, मेडिसिन विभाग के हैड डॉ. एसआर मीणा, डॉ. मनोज सालूजा , डॉ. एआर पठान, डॉ. अब्दुल वहीद व डॉ. विकास खंडेलिया ने सेवाएं दी। शिविर में आए 172 मरीजों की विभिन्न तरह की जांचें निशुल्क की गई। यूआईटी अध्यक्ष मेहता ने कहा कि आज लोग जरूरत से ज्यादा कैलोरी का भोजन करके मोटापे के शिकार हो रहे हैं।