जापान से लौटी छात्रा निकिता का सम्मान
कोटा| आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताथेड़ की छात्रा निकिता राठौड़ का जापान से लौटने के बाद विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान किया गया। निकिता मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस के तहत जापान भ्रमण पर गई थी। प्रिंसिपल आदित्य विजय सहित अन्य स्टाफ ने निकिता को तिलक लगाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। पिता रामस्वरूप राठौर को भी एसडीएमसी ने सम्मानित किया।