महावीर नगर डिस्पेंसरी में अब होगा दंत रोगों का उपचार, डेंटल चेयर का लोकार्पण हुआ
महावीर नगर डिस्पेंसरी में अब दंत रोगों का उपचार भी हो सकेगा। अस्पताल में डेंटल चेयर का सोमवार को कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने विधिवत लोकार्पण किया।
उन्होंने एमओटी कक्ष व वाटर कूलर भी जनता को समर्पित किए। अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डाॅ . गिरीश वर्मा ने की और बतौर विशिष्ट अतिथि महापौर महेश विजय मौजूद रहे। विधायक शर्मा ने कहा कि महावीर नगर डिस्पेंसरी बहुत बड़े एरिया को कवर करती है, लंबे समय से यहां दंत रोगों के उपचार की सेवा शुरू करने की मांग थी। डिस्पेंसरी प्रभारी डाॅ . आशीष खंडेलवाल ने विधायक शर्मा से सीबीसी जांच मशीन और लैब उपकरण की मांग की।
इस पर विधायक ने जल्दी ही इन उपकरणों की कमी भी दूर करने के लिए आश्वस्त किया और कहा कि एस्टीमेट बनाकर दें, मैं अपने कोष से ये उपकरण दे दूंगा।
इधर, दाऊ दयाल जोशी पार्क में चौकीदार हट का लोकार्पण सांसद ओम बिरला व विधायक संदीप शर्मा ने किया। महापौर महेश विजय, अतिक्रमण समिति के अध्यक्ष प्रकाश सैनी मौजूद रहे। दाऊ दयाल जोशी पार्क समिति के अध्यक्ष चंद्रभान आहूजा का सम्मान भी किया।
उद्धाटन पर बोलते विधायक संदीप शर्मा।