रेजोनेन्स में निशुल्क योग शिविर शुरू
कोटा| पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के आचार्य चंदन ने रेजोनेन्स की मेन बिल्डिंग में स्वस्थ कोटा मिशन की शुरुआत की, रेजोनेंस और पतंजलि योग पीठ द्वारा 19 से 21 को आयोजित होने वाले विराट योग कार्यक्रम से पहले रेजोनेंस परिवार ने कोटा एवं संपूर्ण हाडौती को स्वस्थ करने हेतु एक खास मिशन की स्वस्थ कोटा” की शुरुआत की है। रेजोनेंस के प्रबंध निदेशक आर के वर्मा ने बताया कि योग शिविर रोजाना प्रातः 5.45 से 7 बजे रेजोनेंस मेन बिल्डिंग सी जी टावर में आयोजित होगा।