कठुआ और उन्नाव में गैंगरेप के विराेध में कैंडल मार्च निकाला
कोटा| देश में उन्नाव कठुआ गैंगरेप के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भीमगंजमंडी थाने से कैंडल मार्च निकाला, जो स्टेशन बाजार में होते हुए शास्त्री पार्क में पहुंचा। यहां कैंडल जलाकर विरोध प्रकट किया।
मनोज दुबे ने कहा कि कठुआ एवं उन्नाव गैंगरेप एवं हत्या शर्मनाक घटना है। भाजपा के शासन में पूरे देश में महिला अत्याचार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। पार्षद मो. हुसैन (मोम्दा), लाड़पुरा ब्लाॅक अध्यक्ष शंकर नागर, युवा नेता राकेश राठौर ने कहा कि भाजपा के कुशासन में अपराधियों में भय समाप्त हो चुका है।
प्रदर्शन करने वालों में लाड़पुरा ब्लाॅक अध्यक्ष शंकर नागर, राकेश राठौर, मो. रफीक मामा, अंशु तिवारी, देवेन्द्र यादव, नरेश मेघवाल, यतीश व्यास, महावीर नागर, विनोद गौतम, बाॅबी भाई, सुनील राज, तेजपाल सिंह भोला, लोकेश नागर, लोकेश मीणा मौजूद थे। वहीं, डीसीएम चौराहे से इंद्रा गांधी नगर पावर हाउस चौराहे तक शाम 7 बजे स्थानीय निवासियों ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में सभी समुदाय के लोगों ने आसिफा को न्याय दिलाने की मांग की।
अमीन रंगरेज ने कहा कि देश में महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस दौरान आशिक खान, दिनेश पर्यथा, अमित सिनता, रोहित, आसिफ, तालिब, साहिल पठान, टीपू, मनीष गुर्जर मौजूद थे। वहीं, शहीद स्मारक पर करीम खान के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।
डीसीएम क्षेत्र में निकाला गया कैंडल मार्च।