प्रताप शाखा की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
प्रताप शाखा की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
कोटा| भारत विकास परिषद प्रताप शाखा के नए अध्यक्ष आशीष विजय ने रविवार को शपथ ली। उनके साथ उनकी कार्यकारिणी और नए सदस्यों के द्वारा भी शपथ ली गई। कार्यक्रम में अध्यक्षता अध्यक्ष भारत विकास परिषद चिकित्सालय अरविंद गोयल ने की। मुख्य अतिथि नितिन विजय एवं बृजेश शर्मा नीटू पार्षद थे। इसके अतिरिक्त पदस्थापना अधिकारी राजकुमार गुप्ता एवं पीके जैन उपस्थित थे। शाखा में 32 सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण की गई।