आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित होने वाली किशोरी शक्ति योजना बंद
कोटा| महिला बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित किशोरी शक्ति योजना इसी सप्ताह से बंद होगी। विभाग की ओर से इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को निर्देश दिए हैं। समेकित बाल विकास सेवाएं आयुक्त शुचि शर्मा ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि केंद्र सरकार की ओर से पूरे राज्य में किशाेरी बालिकाओं के लिए योजना लागू किए जाने के दृष्टिगत किशोरी योजना को बंद करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में भविष्य में इस योजना को बंद करने के लिए निर्देश दिए हैं। किशोरी बालिकाओं के लिए योजना लागू करने के लिए अलग से निर्देश दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इस योजना में 14 से 17 साल की किशोरियों के लिए हर सप्ताह 930 ग्राम पूरक पोषाहार हर केंद्र पर दो किशोरियों को हर सप्ताह दिया जाता है। वहीं, आंगनबाड़ी नेता पूजा राठौर का कहना है अब बालिकाओं को पूरक पोषाहार से वंचित होना पड़ेगा।