पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैंपा फंड से वन विभाग को मिले Rs. 6.40 लाख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| गर्मी के मौसम में वन्यजीव पानी की तलाश में भटके नहीं। जंगल में उनके विचरण क्षेत्र में वन्यजीवों को आसानी से पेयजल उपलब्ध हो। इस उद्देश्य से सरकार ने वन विभाग के तीन अनुभागों को वन्यजीवों की पेयजल व्यवस्था के लिए 6 लाख 40 हजार रुपए का बजट कैंपा फंड से जारी किया है।

बजट की स्वीकृति के आदेश मुकंदरा टाइगर रिजर्व और कोटा वन मंडल को मिल गए हैं। डीसीएफ सुनील चिद्री के अनुसार वन्यजीव मंडल को बजट स्वीकृति के आदेश नहीं मिले है। लेकिन, कैंपा फंड से वन्यजीव मंडल को सरकार ने 2 लाख 90 हजार रुपए की राशि जारी की है। डीसीएफ डॉ. टी मोहनराज ने मुकंदरा टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की पेयजल सुविधा के लिए कैंपा फंड से 3 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति के आदेश मिलने की जानकारी दी। इधर, डीसीएफ ललित सिंह राणावत ने वाटर प्वाइंट के लिए 50 हजार रुपए की राशि मिलने जानकारी दी है।

खबरें और भी हैं...