कैंप में 100 मरीजों का निशुल्क इलाज
कोटा| राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन की ओर से सोमवार को यूपीएचसी अनंतपुरा ने वॉम्बे योजना , हनुमान मंदिर में निशुल्क जांच शिविर में 100 मरीज लाभान्वित हुए। शिविर में मरीजों को दवाइयां भी फ्री दी गई। इस दौरान डॉ. मोहम्मद हिदायत पठान, डॉ. नेहा चित्तौड़ा, डॉ. अंजना गुप्ता ने सेवाएं दी।