कोटा के मुख्य टिकट निरीक्षक शर्मा सम्मानित
कोटा| विद्यार्थी विकास मंच समिति द्वारा कालीदास अकादमी कोठी उज्जैन में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम देश मे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इसमें कोटा रेल मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक अजय कुमार शर्मा को भी सम्मानित किया गया है। यह जानकारी वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष एस के भार्गव ने दी।