शहीद अजय आहूजा की मूर्ति का अनावरण
कोटा| विज्ञान नगर के शहीद अजय आहूजा पार्क में रविवार को शहीद अजय आहूजा की मूर्ति का अनावरण और विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा थे। पिछले वर्ष स्थानीय लोगों ने विधायक संदीप शर्मा से मुलाकात कर इस पार्क में शहीद अजय आहूजा की मूर्ति लगवाने और पार्क में विकास कार्य करवाने की मांग की थी। इस पर विधायक ने नगर निगम से कार्य करवाए। कार्यक्रम में अजय आहूजा पार्क समिति के लोगों ने विकास कार्य करवाने के लिए विधायक स्वागत कर आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि नगर निगम और यूआईटी ने शहर में कई िवकास कार्य किए हैं। इस दौरान वार्ड पार्षद रेखा लखेरा, ममता कंवर, भाजपा नेता सुरेश लखेरा, गजेंद्र देवड़ा, नरेन्द्र सोनी, आसिफ मिर्जा, अजय आहूजा पार्क समिति के संरक्षक रामदयाल निराला, अध्यक्ष मुकेश मेवाड़ा, ओपी मेहरा, मोहित गांधी उपस्थित रहे।