हेमलता को मिला राज्य स्तरीय सम्मान
कोटा| राज्य स्तर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा राज्य स्तरीय डॉ भीमराव अंबेडकर महिला कल्याण पुरस्कार सम्मान में कोटा से एकमात्र हेमलता गांधी का चयन किया गया है। ये पुरस्कार उन्हें बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती एवं समारोह में राज्यपाल कल्याण सिंह व सीएम वसुंधरा राजे द्वारा दिया गया। पुरस्कार में उन्हें शील्ड व 51 हजार रुपए का चेक दिया गया। गांधी गत 15 वर्षों से विभिन्न सामाजिक विकास के प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही है। वर्तमान में नगर निगम कोटा के दीनदयाल अंत्योदय शहरी विकास योजना के तहत कार्य कर रही है।