पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

133 संस्थाएं व रक्तदाता सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| कोटा ब्लड बैंक सोसायटी ने स्थापना दिवस पर 133 संस्थाओं व स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीसीएम श्रीराम लिमिटेड पावर एंड प्लास्टिक के रेजीडेंट हैड एंड प्रेसीडेंट प्रेमदास थे। विशिष्ट अतिथि मंगलम सीमेंट के अनिल कुमार मंडोत थे।

सम्मान समारोह में एक वर्ष में सर्वाधिक रक्तदान करने वाले एचडीएफसी बैंक को सम्मानित किया गया। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप कोटा मेन, उत्तम महिला समिति गड़ेपान, भारत विकास परिषद छीपाबड़ौद, बंगाली स्वर्ण कला समिति कोटा, सरस डेयरी, लॉयन्स क्लब कोटा, लाॅयनेस क्लब कोटा ने 200 से अधिक यूनिट रक्तदान किया। 9 संस्थाओं ने 150 से अधिक यूनिट रक्तदान किया। जिसमें पार्षद बृजेश शर्मा नीटू, महापौर महेश विजय के जन्मदिन पर गुरुनानक वेलफेयर ट्रस्ट बड़गांव, अमित चेरिटेबल ट्रस्ट तालेड़ा, विश्व हिन्दू परिषद कोटा, अडानी पावर राजस्थान लिमिटेड कवई, लव शर्मा को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 24 संस्थाओं ने 100 से अधिक यूनिट का रक्तदान किया।

खबरें और भी हैं...