पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • पुलिस दिवस आज, बेदाग सर्विस वाले होंगे सम्मानित

पुलिस दिवस आज, बेदाग सर्विस वाले होंगे सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिजर्व पुलिस लाइन शहर में सोमवार को पुलिस दिवस मनाया जाएगा। आईजी कोटा रेंज विशाल बंसल परेड की सलामी लेंगे। इससे पहले रविवार रात को पुलिस लाइन में पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें पुलिस कर्मियों ने अपने गीत व डांस की प्रस्तुतियां दी। पुलिस अधिकारियों ने भी शमां बांधते हुए एक से बढ़कर गानों की प्रस्तुतियां दीं। सिटी एसपी अंशुमन भौमिया ने भी किशोर कुमार का गाना गाया।

कार्यक्रम में आईजी विशाल बंसल, कलेक्टर डॉ. रोहित गुप्ता, सिटी एसपी अंशुमन भौमिया, एएसपी समीर, एएसपी उमेश ओझा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से की गई। उसके बाद पंजाबी गीत पर महिला कांस्टेबल रितु मीणा ने डांस किया। उसके बाद कांस्टेबल रितेश ने रिमिक्स गाने पर डांस किया। वहीं आर्केस्ट्रा के कालाकारों की ओर से भी कई डांस व गीत की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में एसपी अंशुमन भौमिया ने जिंदगी के सफर में गुजर जाते हैं, जो मुकाम, वह फिर नहीं आते... गाया। साथ ही हंसते हुए कहा कि जिन्होंने यहां मंच पर भेजा है। वे कल पेशी के लिए तैयार रहें। वहीं, सुल्तानपुर सीआई देवेश भारद्वाज ने आ चल के तुझे में लेके चलूं, कुछ ऐसे गगन के तले... पेश किया। एएसपी उमेश बोझा ने आने वाला पल, जाने वाला है.... सुनाया। उसके बाद भी महिला कांस्टेबलों ने डांस की प्रस्तुति दी।

गीत सुनाते एसपी सिटी अंशुमन भौमिया।

293 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित: सोमवार सुबह 7 बजे पुलिस लाइन मेंे होने वाले कार्यक्रम में एसपी सिटी अंशुमन भौमिया, एसपी ग्रामीण डॉ. राजीव पचार, एएसपी शहर समीर कुमार, एएसपी मुख्यालय उमेश ओझा, एएसपी ग्रामीण गोपाल कानावत व अन्य पुलिस अधिकारी के अलावा रिटायर्ड पुलिसकर्मी व सीएलजी मेंबर्स उपस्थित रहेंगे। परेड का नेतृत्व आरआई विजय शंकर शर्मा करेंगे। इस अवसर पर कोटा रेंज के 68 पुलिसकर्मियों को 25 वर्ष की बेदाग व उत्कृष्ट सेवा पूर्ण करने पर सर्वोत्तम सेवा चिह्न दिए जाएंगे। 100 पुलिसकर्मियों को 18 वर्ष की बेदाग सेवा पर अति उत्तम सेवा चिह्न व 108 पुलिसकर्मियों को 9 वर्ष की बेदाग उत्कृष्ट सेवा पूर्ण करने पर उत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। 17 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवाएं देने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रस्तुति देते एएसपी उमेश ओझा।

लघु नाटिका व डांस प्रस्तुत करतीं महिला कांस्टेबल।

पुलिस का सहयोग करने वालों का भी होगा सम्मान: तीन नागरिकों को पुलिस कार्यों में सहयोग के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। पुलिसकर्मियों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन व खेलकूद के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह पहली बार हो रहा है कि इसमें आम नागरिकों को भी सम्मानित किया जा रहा है। वहीं, मुंबई की तर्ज पर शहर में पहली बार पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।

खबरें और भी हैं...