बैलून दौड़ में तनिष प्रथम व आर्यन रहे द्वितीय
कोटा| अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब कोटा का स्नेह मिलन समारोह रविवार को हुआ। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम निदेशक शमा गुप्ता व मीनू गर्ग ने बताया कि इससे पहले बच्चों की बैलून दौड़ में तनिष अग्रवाल प्रथम तथा आर्यन गोयल द्वितीय रहे। अध्यक्ष गोपाल गोयल व चेयरपर्सन ललिता गोयल ने सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक संजय गोयल, भंवर लाल अग्रवाल, जितेन्द्र गोयल, सचिव संजय मित्तल, कोषाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष हेमराज जिंदल, प्रभात मित्तल, पंकज जैन, धीरज गोयल, धर्मेंद्र अग्रवाल, अमोल मित्तल, अमित अग्रवाल उपस्थित रहे।