भास्कर ट्रेड फेयर में जमकर कीजिए खरीदारी
कोटा| मल्टीपरपज स्कूल परिसर में दैनिक भास्कर मेगा ट्रेड फेयर में रविवार को शहरवासियों का हुजूम उमड़ा। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की और बच्चों ने भी खाने के सामानों का भरपूर आनंद लिया। यहां एक ही छत के नीचे कई तरह के स्टॉल लगे हैं। जहां घरेलू जरूरत के हर सामान मिल रहे हैं। यह मेगा ट्रेड फेयर दोपहर एक बजे से रात 10 तक संचालित हो रहा है।