कार्यकारिणी ने ली सेवा की शपथ
कोटा| जैन सोशल ग्रुप चंबल सिटी का रविवार को पुरुषार्थ भवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष विकास पाटनी एवं मुकेश जैन के साथ कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी शपथ ली। जैन सोशल ग्रुप चंबल सिटी कोटा में महिला संगिनी फॉर्म का भी आज शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस अवसर पर रेनू जैन अध्यक्ष, मृदुला जैन सचिव और कोषाध्यक्ष श्रद्धा जैन के साथ ही कार्यकारिणी मेंबर्स ने भी शपथ ली। इसमें अनिल काला, विधायक संदीप शर्मा, जैन सोशल ग्रुप के पीआरओ ग्रीटिंग डायरेक्टर मनीष जैन एवं सकल दिगंबर जैन समाज के विनोद जैन आदि उपस्थित रहे। बच्चों के द्वारा एवं संगिनी ग्रुप के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। अंत में मुकेश ने आभार जताया।