शिविर में 83 मरीजों का किया उपचार
गायत्री शक्ति पीठ विज्ञान नगर के तत्वावधान में रविवार को चिकित्सा शिविर लगाया गया। यहां 83 मरीजों का उपचार किया गया।
गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी जीडी पटेल ने बताया कि शिविर में वैद्य रघुनंदन शर्मा, डाॅ. इंदु रामबाबू, डाॅ. जीएल मंगल, डाॅ. आरपी मीणा, डाॅ. टीसी आचार्य, डाॅ. इमरान खान, एनके गुप्ता, वीके भटनागर, डाॅ. राजेंद्र जैन, डाॅ. भीम कुमार चौरसिया, यज्ञदत्त हाड़ा, विजय माहेश्वरी, महेश मित्तल ने अपनी सेवाएं दी।