पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • अमरनाथ यात्रा: बालटाल व पहलगाम में लगेगा भंडारा

अमरनाथ यात्रा: बालटाल व पहलगाम में लगेगा भंडारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| बाबा अमरनाथ की पवित्र यात्रा 28 जून से शुरू होगी। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शिव शक्ति सेवा मंडल हाड़ौती संभाग की ओर से बालटाल व पहलगाम में निशुल्क भंडारा लगाया जाएगा।

मंडल की प्रधान सुमन शृंगी बताया कि अमरनाथ यात्रा के रास्ते पहलगाम व बालटाल में भंडारा व शिविर लगाकर यात्रियों की सेवा की जाएगी। संयोजक दुष्यंत कुमार ने बताया कि इसमें हाड़ौती मंडल की ओर से भी सहयोग राशि एकत्रित कर भेजी जाती है। यात्रा के लिए दादाबाड़ी स्थित पंजाब नेशनल बैक में 23 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, जो आगामी आदेश तक होते रहेंगे। यात्रा के लिए हाड़ौती से पहला जत्था 27 जून को स्टेशन से व दूसरा जत्था रावतभाटा रोड स्थित रामधाम सेवा आश्रम अमर निवास से रवाना होगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को मंडल की बैठक रामधाम सेवा आश्रम पर हुई। इस अवसर पर टीकम चंद, सुरेन्द्र, रामेश्वर शर्मा, ओम खंडेलवाल, देवराज आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...