पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • सप्ताहभर में 85 चीतल आए, बाघ के हार्ड रिलीज की संभावना बढ़ी

सप्ताहभर में 85 चीतल आए, बाघ के हार्ड रिलीज की संभावना बढ़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकंदरा टाइगर रिजर्व में बाघ बसा दिया। अब उसका जोड़ा बनाना है। इसके लिए रणथंभौर से दो बाघिनें लाई जाएंगी। वन विभाग इस कवायद में लगा हुआ है। वहीं, टाइगर रिजर्व में बाघों के लिए रिजर्व में शाकाहारी वन्यजीवों की संख्या में बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति भवन से चीतल लाए जा रहे हैं। वन विभाग सप्ताहभर में राष्ट्रपति भवन से मुकंदरा के लिए रविवार तक 85 चीतल ला चुका है। 69 चीतल रिजर्व में छोड़े जा चुके हैं। डीसीएफ डॉ.टी मोहनराज के अनुसार बाकी चीतल राष्ट्रपति भवन से लाने का काम जारी है। एसीएफ वीर सिंह ओला व डॉ. अखिलेश पांडेय को जिम्मेदारी दी हुई है। एसीएफ ने बताया कि रविवार को कोटा के कैंटर में 16 चीतल राष्ट्रपति भवन से चढ़ाकर मुकंदरा के लिए रवाना किए। सोमवार को उन्हें टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाएगा। इधर, शनिवार रात उदयपुर के कैंटर से आए 20 चीतल को रविवार सुबह रिजर्व में छोड़ा गया। बाद में कैंटर को वापस राष्ट्रपति भवन रवाना किया।

इस काम में रेंजर जनक सिंह, वनकर्मी चेतन कुमार, महेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, देवाराम, धीरज सिंह, प्रकाश चौधरी व सुरेश कुमार जुटे हुए है। सीजेडए की अनुमति से 110 चीतल में से 85 चीतल आ चुके हैं। राष्ट्रपति भवन के बायोडायवर्सिटी पार्क में अब 25 चीतल बाकी रहे हैं। उन्हें भी अगले दो दिन में मुकंदरा लाया जाएगा। डीसीएफ ने कहा राष्ट्रपति भवन से चीतल आने के बाद बीकानेर व कोटा जू से चीतल मुकंदरा शिफ्ट किए जाएंगे। हालांकि अभी सीजेडए से परमिशन आनी बाकी है।

मुकंदरा में 80 वर्ग किलोमीटर लंबी दीवार, 15 किलोमीटर की चैनलिंग फेंसिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। सुरक्षा दीवारों का सिर्फ अब फिनिशिंग वर्क चल रहा है।

ऐसे में 28 हेक्टेयर में रखे बाघ मुकुंदराज की जल्द हार्ड रिलीज होने की संभावना बढ़ गई है। चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन जीवी रेड्डी ने बताया था 15 से 20 दिन में बाघ को 80 वर्ग किलोमीटर के एनक्लोजर में छोड़ दिया जाएगा। इधर, डीसीएफ ने कहा बाघ की हार्ड रिलीज को लेकर कोई निर्णय विभाग के स्तर पर नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार सीएम ही बाघ की हार्ड रिलीज करेंगी।

खबरें और भी हैं...