वर्कशॉप में वन्य जीवों के सॉफ्ट व हार्ड रिलीज के बारे में दी जानकारी
कोटा|कोटा यूनिवर्सिटी में वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की ओर से चल रही वर्कशॉप में रविवार को राजस्थान वन सेवा के पूर्व अधिकारी और वन्य जीव विशेषज्ञ डाॅ. सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि जानवरों की सॉफ्ट व हॉर्ड रिलीज उनकी प्रजाति को देखकर की जाने चाहिए। सॉफ्ट रिलीज में पहले वन्य जीवों को एनक्लोजर में छोड़ा जाता है। जैसा की टी 91 के साथ किया गया। इसके बाद अभ्यस्त होने पर एनक्लोजर को खोलकर उसको बाहर का रास्ता दिया जाता है। उन्होंने बताया कि पहले वन्य जीवों को पिंजरे में रखकर प्रदर्शित करने का चलन था। अब जियोलॉजिकल पार्क विकसित किए गए। विभाग की कॉर्डिनेटर डॉ. सुरभि श्रीवास्तव ने धन्यवाद दिया।