पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कोटा रेलवे स्टेशन पर दिनभर नहीं मिला यात्रियों को पीने का पानी

कोटा रेलवे स्टेशन पर दिनभर नहीं मिला यात्रियों को पीने का पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण रविवार को कोटा रेलवे प्लेटफार्म पर यात्रियों को पीने का पानी नहीं मिला। साथ ही एस्कलेटर, लिफ्ट भी नहीं चले। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंजीनियरिंग विभाग ने सुबह 7 से 11.30 बजे तक का ब्लॉक लिया था। इस के कारण बिजली सप्लाई भी प्रभावित रहनी थी। लेकिन काम लंबा होने से बिजली की सप्लाई दिनभर ठप रही। शाम को सात बजे बाद बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। घंटों बिजली गुल रहने से रेलवे स्टेशन पर पानी सप्लाई करने वाली टंकी नहीं भरी गई। इस कारण ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टॉल्स पर लगे फ्रिज बंद होने से यात्रियों को ठंडा पेय भी ढंग का नहीं मिल सका। सबसे अधिक समस्या प्लेटफार्म नंबर चार पर रही। इस प्लेटफार्म पर तो लाईट बंद होते ही पानी की सप्लाई बंद हो गई थी।

खबरें और भी हैं...