अमन चैन के लिए फातिहा सम्पन
कोटा| बाबा जंगलीशाह में शहिद आसिफा के इसाले सवाब के लिये और देश में बढ़ रही रेप की घटनाओं निजात के लिए बाबा जंगलीशाह में कुरान ख्वानी रखी गई। जिसमे 101 बच्चों ने शिरकत कर कुरान मजीद की तिलावत की और फातिहा ख्वानी कर दुआ की गई। इस दौरान अब्दुल करीम खान, मुक्ता चतुर्वेदी, खुश शर्मा, सरफराज पठान,रियाज मेव मौजूद रहे।