गोदाम पर बिना आरसीसी के बना दी तीन मंजिला बिल्डिंग, नतीजा : ताश के महल की तरह ढह गई
मलबे में दबे लोगों के परिजनों को वहां मौजूद लोगों ने इस तरह संभाला।
रात 2 बजे तक चला सर्च ऑपरेशन
दोपहर 11.14 बजे : बिल्डिंग भरभराकर नीचे गिर गई।
11.30 बजे : लोगों ने एक युवक को बचाया। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई।
11.45 बजे : करीब 30 मिनट में हर एजेंसी मौके पर थी।
12.15 बजे : दूसरे व्यक्ति को मलबे में से बाहर निकाला।
12.30 बजे : तीसरे व्यक्ति को मलबे में से निकाला।
1.00 बजे : चौथे व्यक्ति को खिड़की तोड़कर ऊपर से निकाला।
रात 2.00 बजे : पांचवें व्यक्ति सद्दाम की तलाश जारी थी।
तीन दिन से बंद था होटल : होटल मालिक अनवर खान की बेटी का दो दिन पहले निकाह था। इसलिए होटल और बार को बंद कर रखा था। शनिवार को ही होटल खोला गया था। हादसे से कुछ देर पहले ही मैनेजर और अन्य कर्मचारी पहुंचे थे और सफाई कर रहे थे।
बाल बाल बचे ये लोग : बिल्डिंग गिरने से कुछ सेकंड पहले साइकिल रिक्शा मजदूर इसके नीचे बने गोदाम में गन्ना उतारकर बाहर निकला ही था। मलबा गिरते ही वो रिक्शा लेकर वहां से भाग निकला। इसी तरह होटल के तीन कर्मचारी भी पांच मिनट पहले ही होटल से बाहर निकले थे।
ऐसी बिल्डिंगों की जांच करवाई जाएगी
शहर में ऐसी जर्जर बिल्डिंगों का सर्वे करवाकर उन पर कार्रवाई की जाएगी। इस बिल्डिंग मालिक पर भी नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। - डॉ. विक्रम जिंदल, आयुक्त
इस घटना को देखते हुए शहर में ऐसी बिल्डिंगों का सर्वे करवाकर कार्रवाई की जाएगी। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। - महेश विजय, मेयर
रविवार, 15 अप्रैल, 2018 | 02
बिल्डिंग का मलबा।