20 किलो डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार
कोटा | जीआरपी कोटा ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। युवक डोडा पोस्त को पंजाब लुधियाना लेकर जा रहे थे।
जीआरपी सीआई गंगासहाय शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात पार्सल कार्यालय के पास दो युवक बैग लेकर बैठे दिखाई दिए। पुलिस कर्मियों ने उनसे पूछताछ की तो वे घबरा गए। उनके बैग की तलाशी ली तो बैग में 10-10 किलो डोडा पोस्त मिला। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोनू पुत्र चेतराम निवासी लुधियाना पंजाब और पंकज पुत्र जगदीश निवासी अलीगढ़ बताया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वे डोडा पोस्त भवानीमंडी से लुधियाना लेकर जा रहे थे। पुलिस टीम में योगेश कुमार, शेषकरण विश्नोई, नीरज कुमार, प्रेमाराम शामिल थे।