पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • महिला के गले पर रखा चाकू, सोने की चूड़ियां लूट ले गया

महिला के गले पर रखा चाकू, सोने की चूड़ियां लूट ले गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| कैथूनीपोल थाना क्षेत्र के व्यस्ततम इलाके श्रीपुरा में शनिवार की शाम को एक बदमाश घर का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसा और चाकू की नोक पर महिला की सोने की चूड़ियां और कान के टॉप्स लूट ले गया। महिला के हाथों से चूड़ियां नहीं खुली तो बदमाश ने कैंची से उसे काटकर ले गया। लूटे गए सोने का वजन करीब 55 ग्राम है।

श्रीपुरा निवासी जितेंद्र केशवानी ने बताया कि 52 वर्षीय मां र|ा देवी शाम को घर में दूसरी मंजिल पर अकेली थीं। नीचे की मंजिल पर गोदाम होने की वजह से दरवाजा खुला था। दूसरी मंजिल का दरवाजा उन्होंने भीतर से बंद कर रखा था। शाम को करीब सवा 5 बजे एक युवक आया और लात मारकर दरवाजा तोड़ दिया। भीतर घुसकर उसने मां र|ा देवी के गले पर चाकू रखा और हाथों में पहनी सोने की चूड़ियां मांगी। र|ा देवी ने कहा कि चूड़ियां काफी टाइट हैं, उतरती नहीं हैं। इस पर उसने चाकू से हाथ पर मारा और कैंची मांगी। पास से ही उसने कैंची उठाई और चारों चूड़ियां काटकर निकाल लिया। उसके बाद कानों से सोने के टॉप्स भी खुलवाए। लूटने के बाद युवक पैदल ही भाग निकला। इसके बाद र|ा देवी ने अपने बेटे जितेंद्र केशवानी को फोन किया। उनकी दुकान घर से कुछ ही दूरी पर है। फोन आते ही वो घर पहुंचे। उन्होंने कैथूनीपोल थाने में सूचना दी। थाने से पुलिस अधिकारी आए और मौका मुआयना किया। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...