‘डांस पे चांस’ के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
दैनिक भास्कर और देव पब्लिक स्कूल, कंसुआ प्रेमनगर के संयुक्त तत्वावधान में डांस पे चांस प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है।
इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को डांस की बारीकियों को सीखने का मौका भी मिलेगा। यह प्रतियोगिता कोटा शहर के अलावा झालावाड़, बारां, बूंदी, रावतभाटा, भवानीमंडी व रामगंजमंडी में विभिन्न चरणों में होगी। प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानकारी के लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मोबाइल नंबर 8387831000 और 9928648896 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा इवेंट की जानकारी फेसबुक पेज दैनिक भास्कर इवेंट कोटा पर लाइक करके भी प्राप्त किया जा सकता है।
दैनिक भास्कर और देव पब्लिक स्कूल की ओर से होगा आयोजन
यहां से प्राप्त कर सकते हैं आवेदन
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए इन स्थानों से आवेदन प्राप्त किया जा सकता है। दैनिक भास्कर कार्यालय, सीएडी सर्किल, देव पब्लिक कंसुआ, प्रेमनगर, सेंट जोसफ स्कूल, बैराज, केबीएस एकेडमी स्टेशन, अग्रवाल टेलीकॉम स्टेशन, सरसिया न्यूज एजेंसी स्टेशन, सुनील न्यूज एजेंसी नयापुरा, ब्राइट मेडिकल बोरखेड़ा, केवट न्यूज एजेंसी सकतपुरा, कोक फोटो स्टूडियो बजरंग नगर, महेंद्र न्यूज एजेंसी चौपाटी, शॉपिंग सेंटर, पंडित न्यूज एजेंसी तलवंडी, सेन न्यूज एजेंसी दादाबाड़ी, मलिक रेफ्रिजरेटर कंसुआ, राम न्यूज एजेंसी आरकेपुरम, बंसल न्यूज एजेंसी रामपुरा, साहिल स्टेप गुमानपुरा, नेशनल टेलर्स एंड रेडिमेड गुमानपुरा, भारत विद्यापीठ प्रतापनगर, बोरखेड़ा से आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं।