वार्ड 20 का रूबरू आज
वार्ड नंबर 20 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों और उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए दैनिक भास्कर का रूबरू कार्यक्रम आज रविवार को चंबल रेस्ट हाउस में होगा।
कार्यक्रम में महापौर महेश विजय तथा स्थानीय पार्षद यूसुफ कड़क जनता के सवालों के जवाब देंगे। इस रूबरू कार्यक्रम में किशोरपुरा, नगर निगम कॉलोनी, आशापुरा माताजी मंदिर कालोनी, किशोरपुरा थाने के आसपास के क्षेत्र, साजीदेहड़ा के कुछ भाग में रहने वाली जनता अपनी समस्याओं को उठा सकेगी। जनता सफाई, सड़क, रोड लाइट, पार्क, सामुदायिक भवन, आवारा पशु, अतिक्रमण, पानी, नाली-पटान, बिजली, राशन कार्ड, पेंशन आदि से संबंधित समस्याएं रख सकती है।
समय- सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक
स्थान- चंबल रेस्ट हाउस