पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • सीएमएचओ ने एफआईआर के लिए पुलिस को भेजी रिपोर्ट

सीएमएचओ ने एफआईआर के लिए पुलिस को भेजी रिपोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | अनियमित तरीके से नियुक्त किए गए 129 कर्मचारियों का ऑफिस रिकॉर्ड गायब होने के मामले में सीएमएचओ की ओर से पुलिस को रिपोर्ट भेज दी गई है।

सीएमएचओ डॉ. आरके लवानिया ने बताया कि निदेशालय से प्राप्त निर्देशों के तहत नयापुरा थाने को रिपोर्ट भेजी है, जिस पर पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए लिखा है। उन्होंने बताया अज्ञात कार्मिकों के खिलाफ रिपोर्ट भेजी है, यह पुलिस जांच का विषय है कि किसके पास से कागज गायब हुए। गौरतलब है कि इन कार्मिकों के मामले में दो पूर्व सीएमएचओ डॉ. आरएन यादव व डॉ. अनिल कौशिक के खिलाफ निदेशालय के स्तर पर कार्रवाई चल रही है। सरकार ने दोनों के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर करने का निर्णय किया है, लेकिन उक्त कार्मिकों का रिकॉर्ड नहीं मिलने से यह कानूनी कार्रवाई अटकी हुई है। गत दिनों इसे लेकर सख्ती दिखाते हुए निदेशक ने एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए थे।

भास्कर में छपी खबर

खबरें और भी हैं...