पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • जेसीआई कोटा एलीगेंस ने अपना घर में विमंदितों के बीच बांटी खुशियां

जेसीआई कोटा एलीगेंस ने अपना घर में विमंदितों के बीच बांटी खुशियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेसीआई कोटा एलीगेंस के तत्वावधान में छत्रपुरा स्थित अपना घर आश्रम में सेवा को सम्मान व अन्नदान महादान की मुहिम पर विमंदितों के साथ खुशियां बांटी। सचिव रेखा जैन ने बताया कि यहां मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा रहीं। अध्यक्षता जोन प्रेसिडेंट मेघना शेखावत ने की। विशिष्ट अतिथि कोटा महिला आयोग की अध्यक्ष संगीता माहेश्वरी थीं।यहां लाइव म्यूजिक गौरव गुप्ता, अनिता गुप्ता, चिरायु व ऋषभ ने प्रस्तुत किया। जिस पर विमंदित झूमने लगे। यहां प्रोजेक्ट डायरेक्टर नायशा, वैशाली मेवाड़ा, निशा जोशी, संरक्षक नीलम विजय आदि मौजूद रहीं। यहां सेवा करने वाले 30 सेवादारों का सम्मान किया गया।

खबरें और भी हैं...