संगिनी ग्रुप ने किया शपथ ग्रहण
कोटा| जैन सोशल ग्रुप संगिनी कोटा मेन का शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा रही। कार्यक्रम में अनिल जैन ने कहा कि महिलाओं को आगे आने के लिए जैन सोशल ग्रुप ने महिलाओं के लिए संगिनी ग्रुप का गठन किया है। समारोह में जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष सुशील बिलाला मौजूद रहे। संचालन कविता बाफना एवं अजंली ने किया। पूर्व अध्यक्ष चंदन जैन द्वारा सराहनीय कार्य के लिए सदस्यों को सम्मानित किया। समारोह में संगिनी ग्रुप की नई अध्यक्ष वर्षा जैन को अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए श्वेता जैन के अलावा अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।