पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

25 बेटियों का कराया निशुल्क विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेन महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में सेन युवा शक्ति समिति कोटा संभाग की ओर से धाकड़खेड़ी में शनिवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। यहां समाज के जरूरतमंदों परिवारों की 25 बेटियों का निशुल्क विवाह करवाया गया।

इस मौके पर नवविवाहित जोड़ों को समाज के भामाशाहों की ओर से उपहार भेंट में दिए गए। समिति के अध्यक्ष महेश गोरस के अनुसार झालावाड़ की रामकन्या बाई व लाडपुरा प्रताप चौक निवासी शकुंतला सेन ने पांच-पांच बर्तन दिए। बोरखेड़े के पुनीत सेन ने नाक की लौंग और मांगीलाल सेन ने बिछुड़ियां दी। गिर्राज सेन, महावीर सेन व रामस्वरूप ने भी उपहार दिए। इस मौके पर रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्तदान हुआ। जूनियर अन्नू कपूर सम्मेलन में हास्य प्रस्तुति दी। सामूहिक विवाह सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक प्रहलाद गुंजल रहे। उन्होंने समाज के उत्थान में समाज के भामाशाहों को आगे आने को कहा। परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को नवजीवन की शुभकामनाएं दी। विधायक ने समिति के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. दिनेश उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि भाजपा नीति आयोग के प्रदेश संयोजक पं. अनिल औदिच्य रहे। इस मौके पर समिति की ओर से संरक्षक श्रीनाथ सेन, अध्यक्ष महेश गोरस, महामंत्री मोहनलाल सेन, कोषाध्यक्ष बाबूलाल सेन, प्रवक्ता महावीर सेन, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सेन, राज मोरवाल, डॉ. विपिन सोलंकी, सुरेश ठाकुर, रामकन्या, गिरिराज सेन, चंद्रसेना आदि मौजूद रहे।

सम्मेलन में कराया जा रहा विवाह।

खबरें और भी हैं...