पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गणेश उद्यान में बनेगी शौर्य गैलेरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूआईटी की अोर से गणेश उद्यान में शौर्य गैलेरी की स्थापना की जा रही है। इसके अलावा लेजर शो भी दिखाया जाएगा। इसके लिए बिजली विभाग व निर्माण विभाग को जिम्मेदारी दे दी गई है। इस पर करीब 8 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इससे पहले यूआईटी इसी पार्क में 12.50 करोड़ रुपए खर्च करके विकास कर चुका है।

अध्यक्ष रामकुमार मेहता ने बताया कि दोनों ही योजनाओं की निविदा जारी हो गई हैं। अब उन्हें स्वीकृति करके शीघ्र ही काम शुरू किया जाएगा। इसमें गणेश उद्यान के पास ही लेजर शो की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें लेजर शो में पानी के फव्वारे पर हाड़ौती से संबंधित लघु फिल्में दिखाई जाएगी। इसी प्रकार यहां पर शौर्य गैलेरी का विकास किया जाएगा। इसमें ओपन थिएटर का निर्माण किया जाएगा। जिसमें स्थानीय शहीदों की शौर्य गाथा के लिए शौर्य गैलेरी का निर्माण किया जाएगा। इस गैलेरी में हाड़ौती के शहीदों के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। इसके लिए यूआईटी प्रशासन ने अन्य स्थानों पर बनी इस प्रकार की गैलेरी का निरीक्षण करवाया है।

पहले हा़े चुका है यह काम
गणेश उद्यान में पूर्व में 24 हैक्टेयर में विकास किया गया। इसमें आकर्षक प्रवेशद्वार, पाथ-वे, विभिन्न प्रकार के पौधे, अर्थमाउंड, मेडिटेशन सेंटर, फूड कोर्ट, गार्डन, थिएटर, विद्युत संचालित रिवॉल्विंग टावर, झूलों तथा पार्किंग का भी निर्माण किया गया था।

यूआईटी खर्च करेगा 8 करोड़ रुपए, लेजर शो भी दिखाएंगे
खबरें और भी हैं...