केशवपुरा में अखाड़ों ने दिखाए करतब
कोटा| रामजानकी मंदिर केशवपुरा कोटा में सेन समाज द्वारा शनिवार को संत शिरोमणि सेन महाराज की 718वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा में अखाड़ा खिलाड़ियों ने अपनी कला कौशल का भी प्रदर्शन किया। शोभायात्रा के समापन से पहले मौजी बाबा धाम पर महामंडलेश्वर महाराज द्वारा उस्ताद सत्यनारायण सेन का साफा बांधकर सम्मान किया गया। अंत में सभी बन्धुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।