कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज
कोटा| जैन सोशल ग्रुप चंबल सिटी कोटा की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को दोपहर 1 बजे पुरुषार्थ भवन, रोड नं, 5 गोबरिया बावड़ी सर्किल कोटा में आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सिटी अंशुमन भौमिया, विधायक संदीप शर्मा, पूर्व मंत्री शांति धारीवाल आदि मौजूद रहेंगे। यह जानकारी विकास पाटनी ने दी।