अतिवीर एवं कोटा मेन ग्रुप ने दो-दो मैच जीते, आज फाइनल
कोटा| दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की ओर से शनिवार को तलवंडी स्थित डीएवी स्कूल मैदान में क्रिकेट मैच खेले गए। इनमें जैन सोशल ग्रुप मेन एवं अतिवीर ने दो-दो मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया है। फेडरेशन के रीजन अध्यक्ष जेके जैन ने बताया कि मैच का शुभारंभ सुबह समाज के धर्मचंद काला, पीयूष जैन बज और विमल जैन वर्धमान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। क्रिकेट मैच के चेयरमैन कपिल एवं विकास जैन ने बताया कि शनिवार को पहला मैच अतिवीर ग्रुप ने राॅयल ग्रुप को हराकर पहली जीत हासिल की। अतिवीर ग्रुप ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए। वहीं, राॅयल ग्रुप ने 77 रन बनाकर 1 रन से शिकस्त पाई। मैन ऑफ द मैच आदित्य जैन रहे। दूसरा मैच वर्धमान और कोटा मेन के बीच हुआ। इसमें कोटा मेन ने जीत हासिल की। मैन आॅफ द मैच अतुल कोठारी रहे। तीसरा मुकाबला राॅयल ग्रुप और कोटा मेन के बीच रहा। इसमें राॅयल ग्रुप ने 68 रन बना कर मेन ग्रुप जीता। मेन आॅफ द मैच राजेश जैन को मिला। अंतिम मैच वर्धमान एवं अतिवीर के बीच रहा। इसमें अतिवीर की टीम विजयी रही। मैन आॅफ द मैच राहुल सेठी रहे। इस प्रकार कोटा मेन व अतिवीर ग्रुप ने दो-दो मैच जीते। फाइनल मैच रविवार सुबह 6 बजे से खेले जाएंगे। इसमें संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप कासलीवाल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हसमुख गांधी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।