पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • वाल्मीकि समाज के बच्चों की कोचिंग और उच्च शिक्षा का पूरा खर्च वहन करेंगे : सांसद

वाल्मीकि समाज के बच्चों की कोचिंग और उच्च शिक्षा का पूरा खर्च वहन करेंगे : सांसद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाल्मीकि समाज का कोई भी नौजवान उच्च पदों के कॉम्पीटिशन के लिए कोचिंग करना चाहे अथवा किसी भी तरह की उच्च शिक्षा के शिक्षण के लिए जब भी आगे आएगा, वो उसकी पूरी मदद करेंगे। उसका पूरा खर्च वहन करेंगे। वाल्मीकि समाज के लड़के-लड़कियों के शिक्षण में आर्थिक तंगी को बाधक नहीं बनने दिया जाएगा। ये घोषणा सांसद ओम बिरला ने शनिवार को नगर निगम द्वारा साबरमती कॉॅलोनी में 96 लाख से बनने वाले अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर नगर निगम में नियुक्त किए गए 1011 सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की घोषणा कर एक महिला को नियुक्ति पत्र सौपा। निगम द्वारा यह नियुक्ति पत्र नगर निगम की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है।

विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर जयंती पर नगर निगम में 1011 सफाई कर्मियों की नियुक्ति की बाधित प्रक्रिया का रास्ता खुल गया है। विधायक संदीप शर्मा ने जब वह सफाई कर्मियों की अटकी नियुक्तियों का मसला हल करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा था, जिस पर सीएम ने वादा किया था। आज वो वादा पूरा भी कर दिया। विधायक चन्द्रकांता मेघवाल ने कहा कि बाबा साहब ने दलित समाज को विभिन्न अधिकार दिलाए और उन अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए संविधान में व्यवस्था की। महापौर महेश विजय ने कहा कि दलित समाज के युवा बाबा साहब के विचारों पर चलकर समाज का निर्माण करें, नगर निगम प्रशासन इसमें उनका पूरा सहयोग करेगा। यूआईटी अध्यक्ष राम कुमार मेहता ने कहा कि जिस सेवा भाव से दलित समाज संपूर्ण समाज की सेवा करता है। समारोह में उपमहापौर सुनीता व्यास, निगम मे प्रतिपक्ष नेता अनिल सुवालका, पार्षद दिलीप पाठक, बृजेश शर्मा नीटू, इन्द्र कुमार जैन, महेश गौतम लल्ली, चन्द्र प्रकाश सोनी, बशीरुद्दीन, उपायुक्त श्वेता फगेड़िया, एसई प्रेमशंकर शर्मा आदि उपस्थित थे।

समारोह को संबोधित करते सांसद

कांग्रेस कार्यालय में अंबेडकर जयंती मनाई गई।

अदालत चौराहे पर निकाली रैली।

लोकनायक थे बाबा साहेब: बिरला : अंबेडकर जयंती पर शहर भाजपा की ओर से न्यायालय परिसर स्थित अंबेडकर प्रतिमा के सामने विचार सभा हुई। सभी नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभा को संबोधित करते हुए सांसद ओम बिरला ने कहा कि बाबा साहेब वह लोकनायक थे, जिन्होंने देश के 125 करोड़ लोगों के मौलिक अधिकारों को संविधान द्वारा सुरक्षित करने का कार्य किया है। विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि बाबा के विचारों के भावों को समझने और साकार करने की जरूरत है। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री मदन दिलावर, विधायक चंद्रकांता मेघवाल, विधायक हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, महापौर महेश विजय, यूआईटी अध्यक्ष रामकुमार मेहता, उपमहापौर सुनीता व्यास, एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक बादल, पूर्व जिला प्रमुख गोविंद सिंह परमार, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, महामंत्री अरविंद सिसौदिया, अमित शर्मा, जगदीश जिंदल आदि ने संबोधित किया।

भाजपाइयों ने मनाई अंबेडकर जयंती

शहर में कई संगठनों की ओर से आयोजित हुए कार्यक्रम
अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ी जाति अधिकारी कर्मचारी संयुक्त महासंघ कोटा के तत्वाधान में डॉ. अंबेडकर की जयंती पर वाहन रैली निकाली गई। वहीं, सीएडी सर्किल आंबेडकर भवन पर सभा में मुख्य अतिथि आरडी मीणा, विशिष्ट अतिथि डॉ. सीएस सुशील, डॉ. आरपी मीणा रहे। अध्यक्षता मनोहर लाल मीणा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने की। श्री करणी नगर विकास समिति के आश्रय भवन में विचार गोष्ठी हुई। यहां न्यायविद् डाॅ . अरूण शर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। सेवादल के क्षेत्रीय कार्यालय बजाज खाना में डाॅ . आंबेडकर जयंती मनाई गई। यहां सेवादल के राष्ट्रीय संगठक अनूप कुमार सूद, देहात कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मनोज दूबे, सेवादल के प्रदेश संगठन मंत्री अमित सूद आदि थे। उत्थान संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि डॉ. अंबेडकर जयंती पर मानव सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली समाज सेवी संस्थाओं एवं समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। कांग्रेस एससी कमेटी के महामंत्री राजकुमार बोयत ने बताया कि महावीर नगर में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं भाजपा एसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक मीणा के नेतृत्व में इंद्रा गांधी नगर से रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट सर्किल स्थित डाॅ . अंबेडकर की प्रतिमा पर सुबह 7 बजे कलेक्टर रोहित गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासन के अधिकारियों ने माल्यार्पण किया। अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

कांग्रेसियों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व मंत्री शांति धारीवाल, पूर्व सांसद इज्यराज सिंह की अगुवाई में कांग्रेसियों ने अदालत चौराहे पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं, कांग्रेस कार्यालय में शहर अध्यक्ष पं गोविंद शर्मा की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। इस दौरान महासचिव डॉ. विजय सोनी, पीसीसी महासचिव पंकज मेहता, पूर्व न्यास अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, डॉ. जफर मोहम्मद, मंजू मेहरा आदि मौजूद रहे। संचालन इसरार मोहम्मद ने किया। उधर, कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ और रेगर समाज के संयुक्त तत्वाधान में रंग विहार स्थित बाबा साहब की मूर्ति को दूध से नहलाया गया। जिलाध्यक्ष पारस वर्मा ने बताया कि इस अवसर हिमांशु शर्मा, अविनाश त्यागी, करण रेगर, दीपक मीना आदि उपस्थित रहे।वहीं, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की ओर से स्थानीय समन्वयक पंकज मेहता की अगुवाई में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर अरूण भार्गव, भगवानदास संगत, ओमप्रकाश मीणा, दिनेश टुटेजा, ललित चित्तौड़ा आदि उपस्थित थे। इसके अलावा नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल डॉ. आंबेडकर जयंती मनाई गई। मुख्यअतिथि विनोद बैरवा रहे।

यहां भी हुए आयोजन
मधु स्मृति संस्थान द्वारा आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ. आरडी वर्मा ने की। इस दौरान बृजबाला निर्भीक, महेन्द्र मीणा, अभिषेक निर्भीक, प्रमोद सक्सेना, राजकुमार, रीना, चंदा आदि मौजूद रहे। भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा अदालत चौराहे पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता पंकज मेहता ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

अखिल राजस्थान अनु. जाति जनजाति, पिछड़ा जाति अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा : बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। यह जानकारी सूरज करण बड़गोत्या ने दी। जीनगर समाज द्वारा सुभाषनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जानकारी राधेश्याम सोलंकी ने दी। अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा द्वारा भी आयोजन किया गया। इस दौरान संदीप पवांर, सोनू मालिया, कमलेश मौजूद रहे। ऑल इंडिया एससीएसटी रेलवे एंप्लाइज एसोसिएशन कोटा मंडल के तत्वावधान में आंबेडकर जयंती पर वाहन रैली निकाली गई। मेघवाल हितकारी महासभा द्वारा बाबा साहब की जयंती पर राजकीय महाराव भीम सिंह चिकित्सालय परिसर में प्याऊ का उद्‌घाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल द्वारा किया गया।

खबरें और भी हैं...