बंदर कूदे तो गिर जाती है ईंट, ऐसी हवेली में रहते हैं लोग
कोटा| धानमंडी स्थित कॉन्टेसा होटल एंड बार की तीन मंजिला बिल्डिंग शनिवार को गिर गई थी। हादसे में 1 जने की मौत हो गई। वहीं, पुराने शहर में कई जर्जर भवनों से होने वाले हादसे को रोकने के लिए निगम, प्रशासन गंभीर नहीं है। छोटे मथुराधीश मंदिर के सामने स्थित इस हवेली के नींव वाले हिस्से से लेकर कंगूरे तक पिछला हिस्सा जर्जर हो चुका है। हालत यह है कि बंदरों के कूदने से हवेली की ईंटें गिर जाती हैं। फिर भी प्रशासन को यह हवेली नहीं दिख रही है। प्रशासन हर साल अनंत चतुर्दशी के जुलूस के रास्ते में आने वाली ऐसी बिल्डिंगों की सूची बनाकर औपचारिकता पूरी कर लेता है। (मुआवजा मांगा सद्दाम के परिजनों ने... पेज | 5)