आज से सुबह 7.30 बजे से खुलेगा न्यायालय
कोटा | जिला एवं सेशन न्यायालय सहित अधीनस्थ न्यायालय में सोमवार से सुबह 7:30 से दोपहर 1:00 बजे तक तक का समय हो जाएगा। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश अनुसार गर्मी के मौसम को देखते हुए न्यायालय का समय 16 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 1:00 बजे तक होगा। न्यायालय में 1 जुलाई तक सुबह का समय रहेगा। 2 जुलाई को न्यायालय का समय वापस सुबह 10 से शाम 5 बजे तक हो जाएगा