दिल्ली के लिए शुरू हुई रोडवेज की स्लीपर बस
कोटा | रोडवेज प्रशासन की ओर कोटा से दिल्ली के लिए स्लीपर बस सेवा शुरू की गई है। यह बस शाम 6:30 बजे नयापुरा बस स्टैंड से रवाना होगी। जो वाया बूंदी, देवली, टोंक, जयपुर कोटपूतली और गुड़गांव होते हुए अगले दिन सुबह 5:30 बजे दिल्ली सराय काले खां पहुंचेगी। वहां से रात्रि 11 बजे रवाना होगी जो अगले दिन सुबह 10 बजे कोटा पहुंचेगी। कंडक्टर कालूराम गुर्जर ने बताया कि इसमें 27 सीट पुश बैक और 14 स्लीपर बर्थ है। उन्होंने बताया कि सीट का किराया 555 और स्लीपर का 50 रुपए अतिरिक्त चार्ज रहेगा।