डोडा पोस्त की तस्करी का 1 आरोपी रिमांड पर
जीआरपी कोटा ने 20 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित पकड़े गए दोनों तस्करों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से एक आरोपी को जेल भेज दिया गया। जबकि दूसरे को दो दिन के पुलिस रिमांड पर दिया गया है। जीआरपी ने शुक्रवार देर रात लुधियाना पंजाब निवासी मोनू व अलीगढ़ निवासी पंकज से 10-10 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया था। दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से पंकज को दो दिन के पुलिस रिमांड पर दिया गया। मोनू को जेल भेज दिया गया।