हथियार बेचने आ रहे बदमाश को एसओजी ने पकड़ा, 8 पिस्टल व 9 मैगजीन बरामद
मध्यप्रदेश से सप्लाई करते हैं हथियार
मध्यप्रदेश से हाड़ौती में आए दिन हथियार सप्लाई होते रहते हैं। कोटा में इससे पहले भी कई बार हथियार पकड़े जा चुके हैं। हाल में ही अनंतपुरा पुलिस ने भी मध्यप्रदेश से आ रहे हथियारों का जखीरा पकड़ा था। वहीं, एसआेजी ने भी कुछ समय पहले कोटा जिले में मध्यप्रदेश से आ रहे हथियारों का जखीरा पकड़ा था। झालरापाटन में भी एसओजी ने कार्रवाई की थी।