स्वाइन फ्लू के 5 व डेंगू का एक पॉजिटिव मरीज मिला
स्वाइन फ्लू के 5 व डेंगू का एक पॉजीटिव रोगी मिला है। स्वाइन फ्लू के 5 पॉजीटिव रोगियों में से चार कोटा के तथा एक बूंदी का रोगी बताया गया है। डेंगू का रोगी कोटा का है।
गुलाबबाड़ी निवासी कपिल जैन (25) को दो दिन से बुखार था। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में स्वाइन फ्लू का शक होने पर उसके स्वाब का नमूना लेकर जांच करवाई तो स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया। कपिल के चाचा पदम जैन ने बताया कि स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आने के बाद भी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम दवा देने नहीं पहुंची। कलेक्टर से शिकायत करने के बाद विभाग सक्रिय हुआ। विभाग ने दुबारा जांच करवाई। उसमें भी कपिल को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया। वहीं, छावनी रामचंद्रपुरा निवासी राधा बाई (45) प|ी जगदीश को डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। उन्हें एमबीएस के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। सीएमएचओ डॉ. रमाकांत लवानिया ने बताया कि स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए मरीज व उ सके तीमारदारों को दवा दी गई है।